पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी को विश्व के महानतम आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने सदियों पुराने अंधविश्वासों, कर्मकांड, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी तथा मानवता को सत्य, समानता, करुणा और सार्वभौमिक भाईचारे का शाश्वत संदेश दिया।राज्यपाल पंजाब लोक भवन स्थित गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित शबद कीर्तन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी के हजूरी रागी भाई दिलबाग सिंह एवं उनके जत्थे ने भावपूर्ण शबद कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू द्वारा संकलित पुस्तक “Sacred Land of Ik Onkar Sultanpur Lodhi: Divine Visuals of Historic Gurdwara Ber Sahib” का लोकार्पण भी किया। यह प्रकाशन सुल्तानपुर लोधी और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करता है, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के लगभग 14 महत्वपूर्ण वर्ष व्यतीत किए।सुल्तानपुर लोधी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कटारिया ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जीवन में इस पवित्र धरती का विशेष स्थान है। पवित्र काली बेईं के तट पर ही गुरु साहिब को गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उनके दिव्य संदेश ‘इक ओंकार’ ने ऐसी परिवर्तनकारी आध्यात्मिक विचारधारा की नींव रखी, जो एक परमात्मा की अवधारणा और समस्त मानवता की समानता पर आधारित है तथा जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठने की प्रेरणा देती है।राज्यपाल ने कहा कि गुरु साहिब ने समाज को अंधविश्वास, निरर्थक कर्मकांड और भेदभाव से ऊपर उठकर सत्यपूर्ण जीवन, तार्किक सोच, ईमानदार परिश्रम और परमात्मा के प्रति सच्ची भक्ति को अपनाने की प्रेरणा दी। उनकी शाश्वत शिक्षाएँ और आदर्श जीवन पाँच शताब्दियों बाद भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।कटारिया ने कहा कि गुरु साहिब की दिव्य शिक्षाएँ ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने ‘सरबत दा भला’ को सामूहिक कल्याण, करुणा और भाईचारे पर आधारित एक सार्वभौमिक आध्यात्मिक दर्शन बताते हुए कहा कि यह हमें समस्त मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *