पंचकुला: (राजकुमार) धर्मनगरी पंचकूला में 2 अक्टूबर को पितृ मास की षष्ठी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश जिंदल, विजय गर्ग, अभिषेक गुप्ता, नरेश सिंगला, दिनेश सिंगला, संदीप जिंदल द्वारा पक्षियों को दाना डालने के बाद सेक्टर 11/15 के चौक पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से भंडारा शुरू करवाया गया। लगभग 2000 लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।दूसरा भंडारा देवेंद्र गोयल जी के सहयोग से ढकौली में लगाया गया। तीसरा भंडारा सर्वजीत जी के सहयोग से VIP रोड़ जीरकपुर पर लगाया गया। चौथा भंडारा सुरेश जांगड़ा जी के सहयोग से पीजीआई में लगाया गया। पांचवां भंडारा रमेश कुमार जी के सहयोग से सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला में लगाया गया। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय मुकेश बंसल, राकेश गोयल, राज मित्तल, अशोक अग्रवाल, सतीश जिंदल, विजय गर्ग, अभिषेक गुप्ता, नरेश सिंगला, के एल गोयल, परवीन गोयल, पवन गर्ग, सुभाष सिंगला, दिनेश सिंगला, संदीप जिंदल, निपुण बंसल, अशोक गुप्ता, वीके अरोड़ा, सुदेश जिंदल, दीपक बंसल, सुनील जैन, अशोक कुमार, जीवन बब्बू, सुभाष जैन, गिरिजेश राय एवं बृजभूषण आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।









