पंचकूला, : पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने 228 वे ‘अन्न भंडारे ’ का आयोजन किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।इस अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उन बलिदानों को याद करने का अवसर नहीं है, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली, बल्कि यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का भी अवसर है। ‘अन्न भंडारा’ लगाने जैसी पहल हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की सच्ची भावना एक-दूसरे की देखभाल करने, जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने और एक अधिक संवेदनशील एवं समावेशी भारत के निर्माण में निहित है।”रूंगटा ने कहा, “राष्ट्रीय महत्व के हर अवसर को हमें कृतज्ञता को सार्थक सामाजिक सेवा में बदलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।”ट्रस्ट का मानना है कि राष्ट्रीय पर्वों को समाज-केंद्रित पहलों के माध्यम से मनाने से करुणा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही, ऐसी पहलें राष्ट्र निर्माण की भावना से लोगों को एकजुट करने का भी कार्य करती हैं।








