प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण मंदिर नहीं होगा, यह अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की तर्ज पर बनेगा। जब यह बनकर तैयार होगा तो अम्बाला आने वाले हर श्रद्धालु को यहीं अयोध्या की झलक मिलेगी, यहीं राम लला की अनुभूति होगी।मुख्यमंत्री शनिवार को अम्बाला शहर में भगवान श्री राम मंदिर परिसर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मौके पर पहुंचे थे। इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य श्री अवधेशानन्द जी महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रूपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूज्य आचार्य श्री अवधेशानन्द जी महाराज के आशीर्वाद से इस आयोजन की गरिमा ओर बढ़ गई है। किसी का धन, किसी का श्रम, किसी की निस्वार्थ सेवा जब यह तीनों मिलते हैं तभी ऐसे पुण्य कार्य साकार होते हैं। उन्होने कहा कि हम सब बड़े भाग्यशाली है कि हमने रामलला के मंदिर को अपनी आंखों के आगे बनते हुए देखा है कितने ही राम भक्तों ने इसके लिए संघर्ष किया, कितनों ने अपना जीवन इस संकल्प को समर्पित कर दिया। आज मैं उन सभी की तपस्या, त्याग व बलिदान को नमन करता हूं। राम लला के मंदिर निर्माण पर घर-घर दीप जले, गांव-गांव भजन गुंजे, जन-जन राममय हो गया और पिछले वर्ष 25 नवम्बर को जब प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान श्री राम लला मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई तो पूरे विश्व ने देखा कि भारत की आस्था कितनी अडिग है। प्रभु श्री राम केवल अयोध्या तक सीमित नहीं है वे कण-कण में और हर भक्त के ह्दय में बसते हैं। अयोध्या के भव्य मंदिर से मिली इसी प्रेरणा से आज अम्बाला में यह मंदिर आकार ले रहा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने वे काम करके दिखाए जिसके बारे में पहले कोई सरकार सोच भी नहीं सकती थी। कौन सोचता था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा, जम्मु कश्मीर से धारा 370 हटेगी, तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति मिलेगी, नकसलवाद जड़ से खत्म होगा, यह सब कार्य नरेन्द्र मोदी ने करके दिखाया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए जो सपना सजोया है, उसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है। उन्होने इस मंदिर के निर्माण के लिए दीवान मंगत राय रामा मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा जगह उपलब्ध करवाने की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होने इस अवसर पर प्रभु राम से प्रार्थना की कि मंदिर का निर्माण निर्विघ्न सम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि अम्बाला में बनने वाला यह मंदिर भव्य मंदिर होगा तथा आने वाली पीढियों के लिए आस्था, संस्कार का केन्द्र बनेगा।इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद महाराज ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक पूजनीय एवं सभ्य व्यक्तित्व के धनी, सिद्ध पुरुष और कर्मशील व्यक्ति हैं, जो अपने ध्येय के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी को भव्य राम मंदिर के शिलान्यास की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की पहली गूंज राम हैं। राम ही भारतीय संस्कृति के प्राण, भारत की चेतना और हमारी संस्कृति के मेरुदंड हैं। राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, मर्यादा, पराक्रम और पुरुषार्थ के साक्षात स्वरूप हैं।राम कथा का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब रावण ने मारीच को मायावी स्वर्ण मृग बनकर भगवान श्रीराम के पास जाने के लिए कहा, तो मारीच ने कहा कि मैं भले ही मायावी रूप धारण कर सकता हूं, लेकिन श्रीराम मायापति हैं और साक्षात ब्रह्म स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि यदि धर्म की कोई साक्षात मूर्ति है तो वह प्रभु श्रीराम हैं। राम नाम के स्मरण मात्र से निराश, हताश, निर्बल और निस्तेज व्यक्ति के जीवन में भी नई ऊर्जा, चेतना और आत्मविश्वास का संचार हो जाता है। यही प्रभु श्रीराम की महिमा और उनकी शक्ति है।इस अवसर पर दीवान मंगत राय रामा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एवं उत्तर क्षेत्र के संघचालक पवन जिंदल ने भी मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाला भव्य मंदिर दूनियों को जोडऩे वाला और संस्कार देने का केन्द्र बनेगा। उन्होंने उपस्थित सभी से एवं समाज से आग्रह किया कि वे अपनी आमदनी का एक प्रतिशत हिस्सा अपनी स्वेच्छा से इस मंदिर के निर्माण के लिए दें और मंदिर के योगदान में बढ़-चढक़र भाग लें।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का मां अम्बा की पवित्र धरा पर पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। परम पूजनीय जूनापीठाधीश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद महाराज के सानिध्य में आज यहां पर भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होने इस मौके पर दीवान मंगत राय रामा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां पर मंदिर के निर्माण कार्य करवाए जाने की भी सराहना की और कहा कि सुधीर गुप्ता व सतीश गुप्ता के दादा ने इस मंदिर के निर्माण की शुरूआत की थी और अब इस संस्था द्वारा मंदिर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर के बनने से अम्बाला का गौरव बढ़ेगा।इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि यह मंदिर वर्षो पराना मंदिर है तथा यहां पर निंरतरता में कीर्तन व आरती होती है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा यहां पर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया है और यह मंदिर दो फेस में बनेगा, जिसमें मंदिर एवं यहीं पर सभागार बनेगा, जिसमें एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी और यहां पर लंगर हाल भी बनाया जाएगा। उन्होंने मंदिर के निर्माण के लिए लाखों रूपए की राशि दिए जाने के लिए मख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गायक विवेक सबलोक ने भगवान श्री राम के भजनों एवं गीतों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध करने का काम किया।इस मौके पर मेयर अक्षिता सैनी, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, पूर्व मंत्री असीम गोयल, संस्था के मुख्य संरक्षक एवं उत्तर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, संस्था के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष ए.डी. गांधी, महासचिव ओंकार सिंह, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, राष्ट्रीय बीज निगम बोर्ड के निदेशक अनुभव अग्रवाल, जिला संचालक प्रदीप खेड़ा, हरियाणा राज्य सूचना आयोग की सदस्य नीता खेड़ा, विनोद जी, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सतीश गुप्ता, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, जिला परिषद के चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा, उपाध्यक्ष भाजपा स्वर्ण सिंह सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कमार, जय गोपाल, मुकेश जिंदल, विनोद बंसल, पे्रम जी, राज कमार अग्रवाल, गुरजीत कौर, बीनू गर्ग, सतीश मेहता, मुकेश पंडित, अमन सूद, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, शोभा पूनिया के साथ-साथ संस्था के गणमान्य लोग व अन्य

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *