भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ ( दिव्या राणा ): भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को सोनीपत के मुरथल शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 34, 35, 36 और 37 के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अपने घर से टिफिन लेकर पहुंची और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा के सभी 4,729 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठकों का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संपर्क बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है।
टिफिन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की सभी बैठकों को नियमित रूप से सरल पोर्टल पर अपलोड करना है। साथ ही बूथ पालक, बूथ प्रमुख और बीएलए-2 का सत्यापन समय पर पूरा करें। उन्होंने सभी संगठनात्मक जानकारियां सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचाने, हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम और बूथ बैठकों का विवरण भी सरल पोर्टल पर अपलोड करने पर विशेष जोर दिया। डा. अर्चना गुप्ता ने हर बूथ पर बूथ रजिस्टर तैयार करने तथा युवा, महिला, किसान, एससी, ओबीसी, मन की बात, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और आईटी प्रमुख बनाने के कार्य को शीध्र करने की बात भी कही।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राजनीति केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की तरह मिलकर चलने और प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता से आत्मीय संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर एक ही थाली से भोजन साझा करते हैं, तो आपसी वैचारिक जुड़ाव और भी अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रिय भागीदारी और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव होती है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि टिफिन बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की कॉलोनियों और गांवों में स्वच्छता, हरियाली और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है। देश आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है और रक्षा उपकरणों का निर्यात लगातार बढ़ा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण अन्न योजना और आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विकास ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हर घर गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, शौचालय निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मजबूत सड़क नेटवर्क, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, किसानों के हित में फैसले और तेज़ी से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रहरी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भावना के साथ पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को निरंतर आगे रही है।
मुरथल शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार, उप शक्ति केंद्र प्रमुख धर्म वर्मा, बूथ नंबर 34 के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, बूथ नंबर 35 के अध्यक्ष राजेश कुमार, बूथ नंबर 36 के ठेकेदार ठेकेदार, बूथ नंबर 37 के अध्यक्ष वजीर सिंह के अलावा जयपाल, मनबीर, सचिव विरेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, मुकेश, नवीन कुमार, साहब सिंह, ओम प्रकाश, ऋतिक, विजेंद्र सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *