माय भारत पंजाब एवं चंडीगढ़ द्वारा सघन युवा पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान (1 जुलाई – 15 अगस्त, 2026) का शुभारंभ

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (राजकुमार) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक देशभर में सघन युवा पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाना है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मीत कौर, राज्य निदेशक, माय भारत पंजाब, श्री शिवधन शर्मा, केंद्र शासित प्रदेश निदेशक, माय भारत चंडीगढ़, तथा श्री विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत चंडीगढ़ ने पंजाब एवं चंडीगढ़ के युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।

अब तक पंजाब में 5,62,959 तथा चंडीगढ़ में 70,208 युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। वर्तमान अभियान का उद्देश्य स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, गांवों, ब्लॉकों तथा शहरी क्षेत्रों तक पहुंचकर इन आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

माय भारत एक अभिनव “फिजिटल” (भौतिक + डिजिटल) मंच है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न अवसरों से जोड़ता है। पंजीकृत युवा अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (Experiential Learning Programmes – ELPs), स्वयंसेवी अवसर (Volunteer Opportunities – VOs), युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं अभियानों, इंटर्नशिप, कौशल विकास, मेंटरशिप तथा प्रमाणित डिजिटल स्वयंसेवक पहचान जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रमाण-पत्र एवं मान्यता भी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा: “पंजाब एवं चंडीगढ़ के युवाओं में भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपार क्षमता है। हम प्रत्येक युवा से आग्रह करते हैं कि वे माय भारत आंदोलन से जुड़ें और इस मंच पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। अभियान के अंतर्गत महिलाओं, ग्रामीण युवाओं, दिव्यांग युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के युवाओं की समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।”

माय भारत पंजाब एवं चंडीगढ़ ने सभी शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, सरकारी विभागों तथा अन्य हितधारकों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने में सहयोग देने का आह्वान किया है।

युवा पंजीकरण हेतु माय भारत पोर्टल पर जाएँ: www.mybharat.gov.in

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    क्या प्रधानमंत्री के समक्ष चंडीगढ़ की वास्तविक स्थिति रखी जाएगी या लिपापोती होगी? : महंत मनोज शर्मा

    पांचवा आयाम चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी एवं हिंदू चिंतक महंत मनोज शर्मा (मनु जी महाराज) ने कहा कि यदि…

    “नई राह, नया विश्वास: जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, किशोरों के पुनर्वास को मिली शिक्षा और कौशल की नई उड़ान”

    अयोध्या। पांचवां आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह): हर भटके कदम को मिले नई पहचान, शिक्षा और संस्कार से संवरता है इंसान।”इसी भावना को साकार करते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *