मेयर अक्षिता सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज में बड़ी जिम्मेदारी, बनीं अंबाला प्रभारी व हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष

अंबाला : (निखिल सोबती)नगर निगम अंबाला की महापौर अक्षिता सैनी को समाज के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज(Regd) ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन द्वारा उन्हें अंबाला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष भी नामित किया गया है।इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षिता सैनी का अनुभव और उनकी कार्यशैली संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में समाज के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर अक्षिता सैनी ने कहा, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगी और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी।उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य न केवल अंबाला बल्कि पूरे हरियाणा में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और उनके हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाना है।अक्षिता सैनी को मिली इस नई जिम्मेदारी पर उनके समर्थकों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि एक युवा और गतिशील नेतृत्व के रूप में उनकी यह भूमिका हरियाणा प्रदेश में सैनी समाज के संगठन को एक नई दिशा देगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कच्चे लहसुन को सही तरीके से पकाना एक रासायनिक प्रक्रिया है। डॉ अर्चिता महाजन

    लद्दाख(नेहा पांडेय ):डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और…

    पीएम की जींद रैली में पंचकूला एससी समाज की होगी व्यापक भागीदारी

    पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *