युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाएं युवा : राज्यमंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा तथा जिला प्रशासन फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी शताब्दी कॉलेज, एनआईटी फरीदाबाद के प्रांगण में गुरुवार को दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महोत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कॉलेज के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला युवा महोत्सव का समापन शुक्रवार, 20 नवंबर को होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनमें समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी करें तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।जिला युवा महोत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ रखी गई है। महोत्सव के प्रथम दिन 19 नवंबर को लोक गायन (समूह), लोक नृत्य (समूह), पेंटिंग तथा लोक संगीत वाद्य यंत्र (समूह) सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं 20 नवंबर को नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विभागों से आए निर्णायक मंडल के सदस्यों, यूथ कोऑर्डिनेटर, फरीदाबाद जिले की विभिन्न आईटीआई से वर्ग अनुदेशकों, अनुदेशकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप जिला युवा महोत्सव का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। भविष्य में भी युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *