योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सातवीं कक्षा की छात्रा प्रकृति शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल।


पानीपत (सन्नी कथूरिया) … योगा एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट पानीपत द्वारा मॉडल टाउन स्थित शांति नगर में पानीपत डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में प्रकृति शर्मा जोकि सातवीं कक्षा की विद्यार्थी है ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया। बता दे प्रकृति शर्मा के पिता राधे श्याम जो नेशनल योगा खिलाड़ी भी है उन्होंने योगा में गोल्ड मेडल हासिल किया हुआ है।चैंपियनशिप का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। योगासन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *