राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला जी (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया। सत्य भगवान सिंगला जी द्वारा ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी गई है।दूसरा भंडारा श्रीमती एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल (#330, सेक्टर 7, पंचकूला) के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया। सत्य प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी गई है।लगभग 1200 श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। भंडारे में कढ़ी चावल, चने पूरी, रोटी, हलवा और बदाने का प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, किरण बंसल, विकास गोयल, अशोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, प्रदीप बंसल, Mp अरोड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कच्चे लहसुन को सही तरीके से पकाना एक रासायनिक प्रक्रिया है। डॉ अर्चिता महाजन

    लद्दाख(नेहा पांडेय ):डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और…

    पीएम की जींद रैली में पंचकूला एससी समाज की होगी व्यापक भागीदारी

    पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *