सेक्टर 52 पुलिस पोस्ट में इंचार्ज का पद तुरंत भरने की लगाई गुहार

चंडीगढ़,पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज, चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड) चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी को ज्ञापन पत्र सौंप सेक्टर 52 पुलिस चौकी में काफी समय से खाली पड़े इंचार्ज के पद को तुरंत भरने की अपील की है। रावाधस के राष्ट्रीय प्रधान दिलबाग सिंह टांक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन पत्र सौंपा।रावाधस के राष्ट्रीय प्रधान दिलबाग सिंह टांक के अनुसार सैक्टर 52 चौकी में चौकी इन्चार्ज का पद एक महीने से खाली है, जिसकी वजह से सैक्टर 52 क्षेत्र के लोग काफी परेशानी में जीवन-यापन कर रहे हैं। चौकी इन्चार्ज का पद खाली होने के कारण इलाके में नशीले पदार्थों का खुलेआम व्यापार हो रहा है, जिसकी वजह से क्षेत्र में गुण्डार्गी का माहौल चरम सीमा पर है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से अपील की है कि सैक्टर 52 की चौकी में खाली पड़े पद पर चौकी इन्चार्ज की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाये एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाया जाये जिससे कि एरिया गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम लग सके।अतः आपजी से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त मामले को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए खाली पड़े चौकी इन्चार्ज के पद को भरा जाये एवं पुलिस स्टाफ को निर्देश दिया जाये कि क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों को रोका जाये।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *