बरवाला/पंचकूला, 4 जुलाई , (रुपेश तिर्वेदी): स्वामी देवी दयाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पंचकूला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.एड. प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) परीक्षा परिणाम में 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं प्रथम श्रेणी विशिष्ट योग्यता (First with Distinction) प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
परीक्षा परिणाम के अनुसार दीपांशी गुप्ता ने 380/450 अंक (84.44%) प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया तथा प्रथम श्रेणी विशिष्ट योग्यता (First with Distinction) प्राप्त की। बर्षा सतपथी ने 371/450 अंक (82.44%) एवं चित्राक्षी चौहान ने 365/450 अंक (81.11%) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी विशिष्ट योग्यता अर्जित की।
इसके अतिरिक्त कनिका वर्मा ने 334/450 अंक (74.22%), कीर्ति सैनी ने 323/450 अंक (71.78%) तथा भारती ज़ाक ने 320/450 अंक (71.11%) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंदु ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा संस्थान के सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कॉलेज इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन, नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पीआर सेल समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक (एमबीए) अंकिता अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उल्लेखनीय सफलता उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा कॉलेज की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वामी देवी दयाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान तथा नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कुशल, जिम्मेदार एवं समाज के प्रति संवेदनशील शिक्षक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान, विश्वविद्यालय तथा समाज का नाम रोशन करेंगे।







