हमलावर को मौके पर पकड़ा गया; बचाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मी भी घायल, अस्पताल में हालत स्थिर

नांदेड़, (तानिया रोहिल्ला): शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में हमला किया गया। हमले में बादल के हाथ में चोट आई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया।घटना के बाद सुखबीर सिंह बादल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब सुखबीर सिंह बादल अपने समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर पहुंचे थे। यह गुरुद्वारा शहर के बाहरी इलाके में स्थित है और इसके आसपास वन क्षेत्र है।ताया जा रहा है कि गुरुद्वारे में भीड़ का फायदा उठाकर हथियार लिए एक निहंग सिख सुखबीर सिंह बादल के नजदीक पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।मौके पर मौजूद एक सतर्क सुरक्षाकर्मी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की और बड़े हमले को टाल दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई।रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को भी सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हमला किया गया था। उस समय वह ‘सेवादार’ के रूप में सेवा निभा रहे थे। उस हमले के मामले में नारायण सिंह चौड़ा का नाम सामने आया था।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *