अग्रवाल समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर हुई अहम बैठक, जगमोहन गर्ग, सत प्रकाश अग्रवाल और राकेश गोयल ने उठाया मामला

पंचकूला (राज कुमार): अग्रवाल सभा पंचकूला के नवनिर्वाचित प्रधान जगमोहन गर्ग ने पदभार संभालते ही अग्रवाल समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग की ओर से सोशल मीडिया पर डाले गए एक कथित गलत संदेश के बाद चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया द्वारा अग्रवाल समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर समाज में भारी नाराजगी सामने आई।मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रवाल सभा पंचकूला के प्रधान जगमोहन गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी सत प्रकाश अग्रवाल और राकेश गोयल ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया और समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी एक व्यक्ति की व्यक्तिगत टिप्पणी के आधार पर पूरे अग्रवाल समाज को निशाना बनाना या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने और विरोध दर्ज कराए जाने के बाद पूर्व मेयर राजेश कालिया ने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए समाज से माफी मांगी।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान जगमोहन गर्ग ने कहा कि अग्रवाल सभा पंचकूला हमेशा समाज की एकता, गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर किसी भी वर्ग या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने से बचें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *