खरीफ 2026: 31 जुलाई तक कराएं फसलों का बीमा, किसानों से कृषि विभाग की अपील

पंचकूला राकेश पोरिया, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला ने बताया कि फसलों को जोखिम मुक्त बनाने के लिए फसलों का बीमा करवाना जरूरी है। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से ही किसानों की फसलों को विभिन्न आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव, ओलावृष्टि, कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान की जाती है।उन्होंनें बताया कि खरीफ 2026 सीजन में धान, मक्का, कपास तथा बाजरा की फसलें अधिसूचित की गई हैं। सभी ऋणी व गैर ऋणी किसान बैकों एवं कॉमन सर्विस सैन्टर के माध्यम से अपनी फसलों का सही ब्यौरा देकर 31 जुलाई 2026 तक बीमा करवा सकते हैं।किसानों को खरीफ 2026 सीजन में धान की फसल के लिए 902.24 रुपये प्रति एकड़, मक्का की फसल के लिए 463.04 रुपये प्रति एकड़, कपास की फसल के लिए 2309.46 रुपये प्रति एकड़, तथा बाजरा की फसल के लिये 435.27 रुपये प्रति एकड के हिसाब से प्रीमियम देना होगा।उप निदेशक द्वारा इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि फसल बीमा योजना की गाईडलाईन अनुसार अधिक से अधिक किसानों को इस स्कीम का लाभ देने के लिए बैकों में, मंडियों में तथा कृषि विभाग के कार्यालयों में बैनर लगा कर जागरूक करें। विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से बैंकों को भी निर्देश दिए गए कि सभी बैंक शाखा इस स्कीम की विशेषताएं बताते हुए बैनर लगाए, सभी बैंक ऋणी किसानों की फसल का नाम, गांव का नाम, फसल का क्षेत्रफल, जमाबन्दी तथा भूमि का रिकार्ड की सूचना ध्यानपूर्वक पोर्टल पर अपलोड करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *