चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही शराब की खेप पंचकूला में पकड़ी, 125 पेटियों के साथ चालक गिरफ्तार

पंचकूला (ललित): अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी खेप पकड़ी है। क्राइम ब्रांच-1 सेक्टर-26 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराने बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर चंडीगढ़ से दिल्ली ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ अमन निवासी गांव गराडसी, थाना ज्योतिसर, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ से शराब की खेप लेकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था।गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, नाके पर पकड़ी पिकअप एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा ने बताया कि 17 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच-1 की टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर पुराने बाईपास के रास्ते गांव रिहोड़ की तरफ ले जाई जाएगी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।इसी दौरान नीली तिरपाल से ढकी एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। जब पुलिस ने तिरपाल हटाई तो गाड़ी के अंदर गत्ते की पेटियों में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। गिनती करने पर कुल 125 पेटियां बरामद हुईं। चालक से शराब से संबंधित लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।दिल्ली में होनी थी सप्लाई, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मामले में थाना चंडीमंदिर में आरोपी के खिलाफ हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की खेप दिल्ली पहुंचाई जानी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को शराब किसने उपलब्ध करवाई और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।तीन दिन के रिमांड पर आरोपी, मुख्य सप्लायर की तलाश पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शराब के मुख्य सप्लायर, खरीद-फरोख्त और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की तस्करी या नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *