जोरावर स्टेडियम में गरजेगी हिमाचल की नारी शक्ति, कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का होगा विशाल प्रदर्शन

धर्मशाला। कांग्रेस सरकार की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की अधूरी गारंटी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं एकत्र होकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को कांगड़ा में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी बैठक में इस प्रदर्शन की घोषणा की।कांगड़ा के उत्सव पैलेस में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव बिंदल ने की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा विधायक पवन काजल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त तथा सक्रिय बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले दिनों में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।डॉ. बिंदल ने बताया कि इस सप्ताह विभिन्न मोर्चों की प्रदेश स्तरीय बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान की जाएगी। इसके तहत 18 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पालमपुर में, 19 नवंबर को किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक देहरा में, 20 नवंबर को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पालमपुर में तथा 21 नवंबर को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ऊना में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 22 नवंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ज्वालामुखी में संपन्न होगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की चुनावी गारंटी को लेकर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का प्रमुख नारा होगा कि 1500 नहीं, 72 हजार चाहिए और चुनिंदा बहनें नहीं, सभी 28 लाख बहनों को अधिकार चाहिए। भाजपा महिलाओं की इस मांग को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से अपनी चुनावी गारंटी पर जवाब मांगेगी।डॉ. बिंदल ने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों का एक संयुक्त कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सेवादूत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को व्यापक बनाने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 51 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और संगठन की यही जमीनी शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत बूथ संरचना, सक्रिय कार्यकर्ताओं और व्यापक जनसंपर्क के आधार पर भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *