डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

पंचकूला(दिव्या राणा) : सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त जातियां, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजातियां, टपरिवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक ष्एष् एवं श्बीश्) तथा सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।उन्होने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक सरल हरियाणा पोर्टल की वैबसाईट https://saralharyana.gov.in पर किए जा सकते हैं।जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना की पात्रता, छात्रवृत्ति की दरों एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वैबसाइट https://sewa.haryana.gov-in पर उपलब्ध है।उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0172-2583378 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदक जिला कल्याण अधिकारी, पंचकूला के कार्यालय कमरा नं0 66 तीसरा तल नवीन लघु सचिवालय, सेक्टर-1 पंचकूला समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *