आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने पर प्रशासन का जोर

पंचकूला (दिव्या राणा): उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने एवं सामुदायिक भवनों में संचालित केंद्रों की मरम्मत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेबैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों, विशेषकर सरकारी विद्यालयों एवं अन्य उपलब्ध सरकारी भवनों में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।उपायुक्त ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किराए पर संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला एवं पंचायती राज विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि उपलब्ध सरकारी भवनों की पहचान कर आंगनवाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से वहां स्थानांतरित किया जा सके। साथ ही सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में सभी संबंधित विभागों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *