पानीपत श्री गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन 26 जुलाई को गांव सिवाह में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय कुम्हार महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर प्रजापति ने गांवों व कालोनियों का दौरा शुरू कर दिया गया है। आज गांव सौदापुर, ओसर, ऊंटला, भालसी, नारा, कालखा, लुहारी, नारा, जोशी, कवि, मडलौडा आदि में ग्रामीणों को समारोह का न्यौता देते हुए बताया कि समारोह का आयोजन श्री दक्ष प्रजापति वेलफेयर एसोसिएशन सिवाह द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुम्हार महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर प्रजापति ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा अर्चना गुप्ता तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन जिला परिषद ज्योति शर्मा,चेयरमैन ब्लॉक समिति पानीपत कुलदीप राणा तथा रणदीप आर्य सरपंच ग्राम पंचायत सिवाह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम पार्षद अजीत बिट्टू प्रजापति व बबलू प्रजापति भी समारोह में शामिल होंगे। समारोह में 26 को सुबह 7:30 बजे हवन होगा, इसके बाद सुबह 10 बजे अतिथियों का आगमन होगा तथा दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन प्रजापति कुम्हार चौपाल, बस स्टैंड के पीछे, गांव सिवाह में होगा। सतबीर प्रजापति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण लाल, हवासिंह, बलवान, सूरजभान, दलबीर व ईश्वर भंड़ारी आदि भी मौजूद रहे।
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत
पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…







