पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर सेक्टर-30 में जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया द्वारा पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की महत्वपूर्ण घोषणा का सेक्टर-30 में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 18 के सेक्टर-30 में खुशी की रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। क्षेत्रवासियों में इस घोषणा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।नरेश अरोड़ा ने इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया जी और चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा जी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह फैसला पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।इस अवसर पर वार्ड नंबर 18 के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत काला महिला पुरुष और मंडल अध्यक्ष श्री रवि रावत जी भी उनके साथ उपस्थित रहे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *