प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे से पहले वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की मांग, युवा दल ने बुजुर्गों के लिए मांगा बड़ा तोहफा

चंडीगढ़ (दिव्या राणा ): चंडीगढ़ युवा दल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी चंडीगढ़ आगमन को लेकर शहर के बुजुर्गों के हक में एक बेहद महत्वपूर्ण मांग उठाई है। युवा दल ने प्रधानमंत्री जी से भावुक और विशेष अपील की है कि वे अपने इस दौरे के दौरान चंडीगढ़ के बुजुर्गों के लिए सालों से रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) में सम्मानजनक बढ़ोतरी की घोषणा करें।चंडीगढ़ युवा दल के अध्यक्ष विनायक भंगिया और संयोजक सुनील यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पिछले कई सालों से बुजुर्गों को मात्र ₹1,000 प्रति माह की वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। आज के इस दौर में, जहां कमरतोड़ महंगाई है, दवाइयों और रोजमर्रा के खर्चों के बीच सिर्फ ₹1,000 में गुजारा करना हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद कठिन और पीड़ादायक हो चुका है। लंबे समय से इस राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि आज की जरूरतों के हिसाब से बहुत कम है।”हमारे बुजुर्ग समाज की नींव हैं। हम माननीय प्रधानमंत्री से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि जब भी वे चंडीगढ़ आएं, तो यहां के सीनियर सिटीजन्स को इस महंगाई के दौर में राहत देते हुए पेंशन राशि बढ़ाने का एक ऐतिहासिक ‘गिफ्ट’ दें। सालों से अटकी इस मांग को पूरा करना चंडीगढ़ के हजारों बुजुर्गों को एक सम्मानजनक जीवन देगा।”युवा दल ने उम्मीद जताई है कि गरीब और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने वाले प्रधानमंत्री चंडीगढ़ के बुजुर्गों के इस दर्द को जरूर समझेंगे और अपने इस दौरे पर उनके चेहरों पर बड़ी मुस्कान लेकर आएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *