हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी की सप्लाई से जनता परेशान, सरकार तुरंत प्रभावी कदम उठाए

चंडीगढ़ (दिव्या राणा ): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के प्रमुख शहरों, खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ते ट्रैफिक जाम, पेयजल की कमी और दूषित जल की सप्लाई पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से इन समस्याओं का जल्द और स्थायी समाधान करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग रोज़ घंटों ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में लगातार लगने वाले जाम से लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मानेसर से दिल्ली हवाई अड्डे तक लगातार लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम का असर हवाई यात्रियों पर भी पड़ रहा है। जाम के कारण कई यात्री समय पर हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी उड़ानें छूट जाती हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। सरकार को एयरपोर्ट मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों में पेयजल की भारी कमी है। वहीं कई जगहों पर लोगों को गंदा और दूषित पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोगों को साफ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहरों में बेहतर सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि लोग आज भी जाम, पानी की कमी और गंदे पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं। सरकार का ध्यान समस्याओं के समाधान से ज्यादा प्रचार पर दिखाई देता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तुरंत और समयबद्ध योजना लागू की जाए। जाम वाले प्रमुख रास्तों का स्थायी समाधान किया जाए और सड़क व यातायात सुविधाओं को मजबूत बनाया जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था में तुरंत सुधार कर गंदे पानी की सप्लाई बंद की जाए, ताकि हर नागरिक को साफ और पर्याप्त पानी मिल सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसून का मौसम चल रहा है। ऐसे समय में जलभराव, गंदे पानी और ट्रैफिक की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इसलिए सरकार को बिना देरी किए इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *