पंचकूला (राजकुमार) इंदिरा कॉलोनी के पार्षद राजकुमार जैन ने शुक्रवार को भगवा ए हिंद डाक कांवड़ संघ की 8वीं सुपरफास्ट डाक कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस संबंध में जानकारी दीपक मिश्रा ने दी।श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित यह धार्मिक यात्रा 7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक निकाली जा रही है। कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर सेक्टर-17, पंचकूला पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं युवा श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।







