वाओं को नशे से दूर रखने की पहल को मिलेगी नई दिशा, हरियाणा में जन-जागरूकता गीत के निर्माण पर मंथन

फिल्म निर्देशक सत्यन लांबा ने चंडीगढ़ में कला एवं संस्कृति विभाग की अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों पर भी हुई सकारात्मक चर्चा

पंचकूला।

गुरुग्राम निवासी फिल्म निर्देशक सत्यन लांबा ने चंडीगढ़ स्थित कला एवं संस्कृति विभाग में विभाग की अधिकारियों दीपिका वालिया एवं रेनू हुड्डा से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए प्रभावी जन-जागरूकता अभियान को रचनात्मक माध्यमों से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किए गए एक विशेष प्रेरणादायक गीत पर विस्तार से चर्चा हुई। इस गीत को हरियाणा सरकार के सहयोग से शीघ्र फिल्माने की संभावित योजना पर भी विचार किया गया। इस अभियान का उद्देश्य संगीत और दृश्य माध्यमों के जरिए समाज, विशेषकर युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है, ताकि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इसके अलावा हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, परंपराओं और विरासत को आधुनिक माध्यमों के जरिए देश-विदेश तक पहुंचाने, विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भविष्य में संयुक्त रूप से रचनात्मक परियोजनाएं तैयार करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि फिल्म, संगीत और डिजिटल मीडिया आज समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। यदि इन्हें जनहित के संदेशों के साथ जोड़ा जाए तो युवाओं और आम नागरिकों तक जागरूकता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

यह शिष्टाचार भेंट सत्यन लांबा प्रोडक्शन (Satyan Lamba Production), पुष्पस्वरूप डिवाइन होप फाउंडेशन (Pushpswarup Divine Hope Foundation) तथा हरियाणा सरकार के बीच भविष्य में जनहित, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े रचनात्मक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल मानी जा रही है। उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में ऐसे संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में नशा मुक्ति, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक चेतना को नई मजबूती मिलेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *