साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को अलग-अलग तरीके अपनाकर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। कहीं दोस्त बनकर इमरजेंसी का बहाना करके पैसे मांगे जा रहे हैं तो कहीं टेलीग्राम टास्क में निवेश कर घर बैठे कमाई का लालच दिया जा रहा है। ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ठगी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला: दोस्त बनकर 90 हजार रुपये की ठगी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-62 निवासी हरीश कुमार को 24 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को उनका दोस्त राहुल बताया और अस्पताल में इमरजेंसी होने का बहाना बनाकर पैसों की मांग की। आरोपी के कहने पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों व क्यूआर कोड के माध्यम से कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कराया गया।मामले की जांच के दौरान साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी विक्रांत वर्मा निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी का बैंक खाता ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया था, जिसमें ठगी के 30 हजार रुपये आए थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।दूसरा मामला: टेलीग्राम टास्क में निवेश का झांसा देकर 3,28,948 रुपये की ठगी इसी प्रकार सेक्टर-65 निवासी एक महिला को व्हाट्सएप के माध्यम से टेलीग्राम टास्क में निवेश कर घर बैठे कमाई करने का लालच दिया गया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने महिला का विश्वास जीत लिया और बाद में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 3,28,948 रुपये निवेश करवा लिए। बाद में न तो महिला को उसकी रकम वापस मिली और न ही कोई मुनाफा।इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी पियूष निवासी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पियुष, तुषार (पहले गिरफ्तार) को काफी समय से जानता था। आरोपी तुषार के बैंक खाते में ठगी के 90 हजार रुपये आए थे, जिन्हें पियूष ने यूएसडीटी (USDT) में ट्रांसफर करवाया गया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *