139 की पुकार, यात्री का लैपटॉप बैग फिर उसके पास

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या : नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का लैपटॉप बैग रेलवे की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित वापस मिल गया। 28 सितंबर को ट्रेन संख्या 22416 के सी-1 कोच की सीट संख्या 28 पर नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा कर रहे यात्री अर्पित जायसवाल अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए थे। 29 सितंबर को यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही संबंधित रेलवे स्टाफ ने तत्काल ट्रेन में बैग की तलाश शुरू की और उसे सुरक्षित बरामद कर यात्री को सौंप दिया। बैग में लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य निजी सामान रखा हुआ था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि यात्री की समस्या का समय पर समाधान करना रेलवे की जिम्मेदारी और सेवा-भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से न केवल उनकी परेशानी दूर होती है, बल्कि रेलवे के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। प्रत्येक यात्री की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। रेलवे स्टाफ की सजगता और संवेदनशीलता ही बेहतर यात्री सेवा की पहचान है। रेलवे स्टाफ के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/कोचिंग एवं वैगन (SSE/C&W) चंदन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बैग की तलाश कर उसे सुरक्षित यात्री तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्री ने रेलवे स्टाफ की त्वरित सहायता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेल मदद (RailMadad) का उपयोग किया जा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *