19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा SIR विशेष शिविर

चंडीगढ़(राज कुमार ):विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई (रविवार), 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि मतदाता अपने गणना प्रपत्र भरकर वहीं जमा कर सकें।राज्य के मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा, आईएएस ने कहा, “यदि आपने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, तो तुरंत अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा इस विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर प्रपत्र भरें और जमा करें। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”उन्होंने आगे बताया कि इस विशेष शिविर के दौरान सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने तथा जमा कराने की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व…

    क्रिकेट के मैदान से उठेगी नशे के खिलाफ आवाज, नमो क्रिकेट लीग-2026 देगी युवाओं को बड़ा मंच

    पंचकूला,(दिव्या राणा):क्रिकेट के जुनून को युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए नमो क्रिकेट लीग-2026 एक बड़े अभियान के रूप में सामने आने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *