900 करोड़ रुपये के बकाया पर भड़के हरियाणा के PWD ठेकेदार, हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर 900 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान की मांग करेंगे ठेकेदार

ठेकेदारों की अपने साथियों से अपील 17 जुलाई को पोएम मोदी के दौरे से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाए

चंडीगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की निर्माण सदन, सेक्टर-33ए, चंडीगढ़ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने लंबित भुगतानों, बढ़ती निर्माण लागत और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में ऐसोसियेशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रेसिडेंट जय भगवान व वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल द्वारा बताया गया कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के करीब 900 करोड़ रुपये के भुगतान लंबे समय से लंबित हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 900 करोड़ रुपये के तत्काल भुगतान की मांग की जाएगी।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के लगभग 100 ठेकेदारों ने इंजीनियर-इन-चीफ सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और लंबित भुगतानों का मुद्दा उठाया। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में हल्लाबोल आंदोलन शुरू किया जाएगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों, भुगतान में देरी और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के कारण ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। समय पर भुगतान नहीं होने से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन की रूपरेखा घोषित कर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर

    पठानकोट, (तानिया रोहिल्ला): नाभा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक देव मान के आपा खोने और एक युवक की अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटाई करवाने का वीडियो सामने आने…

    मां के दरबार में श्रद्धा, सड़कों पर सुरक्षा का पहरा—नवरात्रि में श्रद्धालुओं की ढाल बनी अयोध्या पुलिस

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने किया पैदल गश्त, महिला थाना अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा और बच्चों-बुजुर्गों की सहायता के प्रति किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *