धर्मनगरी पंचकूला (राज कुमार) : राम सेवादार ट्रस्ट ने पितृ मास की चतुर्थी तिथि पर पांच विशाल भंडारे लगाए। पक्षियों को दाना डालने के बाद पहला भंडारा श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया। जिसमें लगभग 1600 राहगीरों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। दूसरा भंडारा सतीश जिंदल जी के सहयोग से सेक्टर 15 की मार्केट में लगाया गया। तीसरा भंडारा दर्शन जी के सहयोग से सेक्टर 16 के अग्रसेन चौक पर लगाया गया। चौथा भंडारा श्याम लाल जी के सहयोग से राम दरबार चंडीगढ़ में लगाया गया। और पांचवां भंडारा अभिनंदन जी के सहयोग से ग्रीन लोटस सक्षम जीरकपुर में लगाया गया। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय मुकेश बंसल, राकेश गोयल, राकेश गर्ग, राजकुमार गोयल,पुनीत बंसल, राज मित्तल , हितेश गर्ग, संदीप जिंदल, सुभाष सिंगला, परवीन गोयल, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंगला,अशोक कुमार, जगदीप जसवाल, हिमांशु मेहता, मनोज कुमार, ब्रिज मोहन, सुभाष जैन, गिरिजेश राय, जे एल नंदा एवं जीवन बब्बू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।







