पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की हार्ड एवं सॉफ्ट प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पात्र युवाओं और महिलाओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा अपात्र और दोहरे नामों को हटाने पर विशेष जोर दिया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। इन तिथियों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर फार्म-6, 7 और 8 के साथ मौजूद रहेंगे। नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINET ऐप का उपयोग कर सकते हैं।प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से बीएलओ को सहयोग देने की अपील की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि एक मतदाता केवल एक बार ही आवेदन करे, जिससे मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों की गुंजाइश न रहे। प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों और नामों में शामिल किए गए, हटाए गए तथा संशोधित किए गए विवरण की जानकारी निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूपों में जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रमुख शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं, 20 नवंबर से जनपद और विधानसभा स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपेक्षा की गई है।जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,149 मतदेय स्थल और 16,81,603 मतदाता हैं। इनमें रुदौली में 3,27,263, मिल्कीपुर में 3,45,810, बीकापुर में 3,45,724, अयोध्या में 3,14,625 और गोसाईगंज में 3,48,181 मतदाता दर्ज हैं।मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला संपर्क केंद्र के टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से निर्धारित समयावधि में अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक आवेदन करने की अपील की है।
प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…







