बरवाला बाजार में एक खम्बे पर बना छोटा बिजली घर।

बरवाला (चंद्रपाल राणा) बरवाला के मुख्य बाजार में एक मिठाई की दुकान के आगे लगे खम्बे पर तारों का इतना जाल बिछा है कि देखकर हैरानी होती है।इस खम्बे को अगर छोटा बिजली घर कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।हैरानी की बात तो यह है कि इस भीड़भाड़ वाले बाजार में लगे इस खम्बे पर काफी तारें नंगी पड़ी है जबकि इस खम्बे के आसपास की दुकानों में हर समय भीड़ लगी रहती है किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस बारे अनेकों बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया है परंतु अभी तक किसी ने भी इसकी सुध नही ली।दुकानदारों का कहना है कि अब बरसात का मौसम होने के कारण करंट फैलने का खतरा हर समय बना रहता है।लोगों ने बिजली विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस खम्बे से तारों के इस जाल को उतारकर उन्हें राहत दिलाई जाए।वहीं इस समस्या बारे जब बिजली विभाग बरवाला के एसडीओ से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नही उठाया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मां के दरबार में श्रद्धा, सड़कों पर सुरक्षा का पहरा—नवरात्रि में श्रद्धालुओं की ढाल बनी अयोध्या पुलिस

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने किया पैदल गश्त, महिला थाना अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा और बच्चों-बुजुर्गों की सहायता के प्रति किया…

    03 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगदी बरामद

    गोण्डा (हनुमान शरण पांडे) – जिले के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुल्लापुर क्रासिंग के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *