पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने महिंद्रा स्कार्पियो-एन लांच का शुभारंभ किया

पांचवां आयाम (दिव्या राणा):पंचकूला, 8 अगस्त। पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने शनिवार को पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेस एक में महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-एन को नए और उन्नत फीचर्स से लैस कार लांच की। उनके साथ पूर्व पार्षद सोनिया सूद एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद भी थे। कंपनी के प्रबंधकों ने कुलभूषण गोयल को बताया कि स्कार्पियो-एन में अब पैनोरमिक स्काईरूफ, 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई अन्य तकनीकी सुविधाएं शामिल की गई हैं। स्कॉर्पियो-एन में पैनोरमिक स्काईरूफ दिया गया है, जिससे केबिन में अधिक खुलापन महसूस होगा। सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम भी जोड़ा गया है। इसके अलावा नई R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स एसयूवी के दमदार लुक को और आकर्षक बनाती हैं। एसयूवी के इंटीरियर में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें 31.24 सेंटीमीटर का फ्लोटिंग एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ छह फिजिकल बटन भी हैं। वहीं, 26.03 सेंटीमीटर का नया एचडी डिजिटल क्लस्टर फुल-स्क्रीन नेविगेशन के साथ उपलब्ध है। इसमें नॉर्मल, इंफॉर्मेशन और मिनिमल तीन डिस्प्ले लेआउट दिए गए हैं। फ्रंट रो में 65डब्ल्यू यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स फीचर जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से इंजन परफॉर्मेंस, रोल और पिच, कंपास, अल्टीमीटर और जी-फोर्स जैसी वाहन संबंधी जानकारियां देखी जा सकेंगी। कुलभूषण गोयल एवं सोनिया सूद ने कंपनी के प्रबंधकों को बधाई दी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *