दहेज हत्याभियुक्तकपुलिसनेकिया गिरफ्तार

 

गोण्डा – विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 289/2026 धारा 85(2)/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- शिवम तिवारी पुत्र राजेश तिवारी को सुकई पुरवा बंधा नन्दौर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका राज कुमार पाण्डेय पुत्र अमला प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम कोदरैला मौजा गवरखा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसने अपनी पुत्री निधि का विवाह दिनांक 17.05.2025 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शिवम् तिवारी पुत्र राजेश तिवारी के साथ किया था। विवाह में दिये गये दान-दहेज से पुत्री के पति शिवम् तिवारी एवं सास शीला पत्नी राजेश तिवारी संतुष्ट नहीं थे तथा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में पुत्री द्वारा कई बार वादी को अवगत कराया गया था। दिनांक 24.06.2026 को उपरोक्त ससुरालीजनों द्वारा उसकी पुत्री निधि की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *