प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार

सन्नी कथूरिया।

पानीपत (सन्नी कथूरिया):पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शुक्रवार का दिन पानीपत में प्रेरणादायक और उत्साह से भरपूर रहा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में उनके निवास एल्डिको से स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली गई। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुई यह साइकिल रैली जीटी रोड से होती हुई लगभग 10 बजे आर्य पीजी कॉलेज परिसर पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया।और वही शहरी विधायक प्रमोद विज अपने कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा निकाल कर भारत माता की जयकारा का नारा लगाते हुए आर्य पीजी कॉलेज पहुंचे।साइकिल रैली ओर पैदल यात्रा के दौरान पूरा मार्ग पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के संदेशों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में साइकिल सवारों के साथ कुछ प्रतिभागी स्कूटी और अन्य सहयोगी वाहनों के माध्यम से भी रैली का हिस्सा बने। लोगों ने रास्ते भर स्वच्छ वातावरण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों ने हाथ हिला कर यात्रा का स्वागत भी किया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली से भरपूर धरती देनी है तो आज ही अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। छोटी-छोटी आदतें, जैसे छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग, अधिक से अधिक पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का प्रतीक है। यदि समाज सामूहिक रूप से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाए तो प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।विधायक प्रमोद विज ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। आज जींद में जो हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हुई है इससे पर्यावरण में काफी सुधार आएगा। पर्यावरण को बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है इसी के चलते आज पैदल यात्रा निकालकर जनता को भी संदेश दिया है कि वह भी पर्यावरण बचाने में सहयोग करें। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल हैं। इनका समाधान केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाए, पानी की बचत करे, प्लास्टिक का उपयोग कम करे और छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाए तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान जन आंदोलन बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण पर टिकी होती है। साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण कम होता है, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक ही एक मजबूत और जिम्मेदार समाज का निर्माण करते हैं। आज की यह साइकिल रैली लोगों को यह संदेश देती है कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटा-सा प्रयास करके भी प्रकृति की रक्षा में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा SIR विशेष शिविर

    चंडीगढ़(राज कुमार ):विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं…

    ट्रोल-डीजल की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा ने पेश किया उदाहरण

    चंडीगढ़(राज कुमार ):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव के शुक्रवार को जींद में आयोजित विशाल जनसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *