डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि पैरों के तलवे में दर्द (foot sole pain) एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। अध्ययन के अनुसार, सामान्य जनसंख्या में पैर दर्द (foot pain) काफी आम है, और सर्वेक्षणों के अनुसार, इसकी व्यापकता 17% से 30% तक हो सकती है।यह दर्द हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है और दैनिक गतिविधियों में बाधा डाल सकता है। कुछ लोगों में यह समस्या अस्थायी होती है, जबकि कुछ के लिए यह दीर्घकालिक (long term) परेशानी बन सकती है।तलवे का दर्द मुख्य रूप से एड़ी (heel), पैर के मध्य भाग (midfoot) या उंगलियों के पास (near the fingers) महसूस हो सकता है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम पैरों के तलवों में दर्द के कारण (foot sole pain causes) , लक्षण, निदान और उपचार के बारे में विस्तार से जानेंगे, ताकि आप इस समस्या से छुटकारा पा सकें और अपने पैरों को स्वस्थ रख सकें।तलवों में दर्द के कई संभावित कारण हो सकते हैं:प्लांटर फैस्कीटिस (plantar fasciitis): यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब प्लांटर फैशिया (plantar facia) नामक ऊतक (tissue) में सूजन आ जाती है। यह ऊतक एड़ी से पैर की उंगलियों (heel to fingers) तक फैला होता है और अत्यधिक उपयोग या तनाव के कारण इसमें सूजन हो सकती है।गठिया (Arthritis): ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis) या रूमेटोइड आर्थराइटिस (rheumatoid arthritis) जैसी स्थितियों में जोड़ों में सूजन (joint swelling) और दर्द (joint pain) हो सकता है, जो तलवों में भी महसूस हो सकता है।डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy): मधुमेह के मरीजों (diabetic patients) में उच्च रक्त शर्करा (high blood sugar) के कारण नसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे तलवों में दर्द (pain in soles), झुनझुनी (tingling) या जलन (burning) हो सकती है।टेंडोनाइटिस (Tendonitis): यह स्थिति तब होती है जब एचिलिस टेंडन (achilles tendon) में सूजन आ जाती है, जिससे एड़ी और तलवे में दर्द होता है।बर्साइटिस (Bursitis): इसमें जोड़ों के पास स्थित बर्सा (bursa) में सूजन हो जाती है, जिससे तलवों में दर्द (pain in foot sole) और सूजन (swelling) होती है।फ्रैक्चर (Fracture): पैर की हड्डी में फ्रैक्चर (leg bone fracture) या सूक्ष्म फ्रैक्चर (micro fracture) के कारण भी तलवों में दर्द (foot sole pain) हो सकता है।असामान्य चाल या गलत जूते पहनना(Unusual Gait or Wearing Wrong Shoes): गलत चाल (wrong walk) या अनुपयुक्त जूते पहनने (inappropriate shoes) से पैर के तलवों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द हो सकता है।लंबे समय तक खड़े रहना (Prolonged Standing): अगर आप लंबे समय तक लगातार खड़े रहते हैं, तो आपके पैरों के तलवों (foot sole) पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे दर्द (pain) और सूजन (swelling)की समस्या हो सकती है। यह समस्या खासतौर पर उन लोगों में देखी जाती है, जो पूरे दिन खड़े होकर काम करते हैं।अधिक दौड़ना या चलना (Running or Walking More): अगर आप बहुत ज्यादा दौड़ते या चलते हैं, तो इससे पैरों की नसों(veins of legs), मांसपेशियों(muscles), और हड्डियों (bones) पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे तलवों में दर्द (pain in the sole of foot) हो सकता है। यह समस्या खासतौर पर उन लोगों में देखी जाती है, जो रोजाना लंबी दूरी पैदल (long distance walking) चलते हैं, जॉगिंग (jogging) करते हैं या किसी खेल में सक्रिय होते हैं।हील स्पर (Heel Spur): हील स्पर(heel spur) एक हड्डी का छोटा सा उभार होता है, जो एड़ी की हड्डी (heel bone) पर बन जाता है और चलने या खड़े रहने पर दर्द का कारण बन सकता है। यह समस्या उन लोगों में अधिक पाई जाती है, जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं, अधिक दौड़ते हैं, या ऐसे जूते पहनते हैं जो पैरों को पर्याप्त सपोर्ट नहीं देते।







