इग्नू ने पुनः पंजीकरण का 15 जुलाई 2026 तक एक और अवसर प्रदान किया

पंचकूला (रुपेश त्रिवेदी) :इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है। यह सुविधा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है।इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस तिथि-विस्तार से वर्तमान शिक्षार्थियों को अपने-अपने कार्यक्रमों के अगले सेमेस्टर/वर्ष के लिए बिना किसी शैक्षणिक व्यवधान के पंजीकरण कराने का एक और अवसर मिलेगा। सभी पात्र विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित विस्तारित समय-सीमा से पहले ही पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी पात्र शिक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 15 जुलाई 2026 या उससे पहले पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। पुनः पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर शिक्षार्थी मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुनः-पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी को स्वयं आधिकारिक वेबसाइट अर्थात् https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर अपने उपलब्ध आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। यदि किसी शिक्षार्थी को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह सहायता के लिए क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकता/सकती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *