तिरंगा यात्रा की सफलता पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद

पंचकूला(दिव्या राणा): विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में वार्ड नंबर 8 के माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवा साथियों एवं समस्त कार्यकर्ता बंधुओं ने जिस उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उसके लिए मेरी ओर से आप सभी का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद।यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता के वीर सपूतों की शहादत को नमन करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का संकल्प था। हाथों में लहराता तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, गौरव और असंख्य वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। जिन वीर जवानों ने देश की आन-बान-शान और हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके बलिदान को याद करना और उनकी वीरगाथाओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभर में शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियां हमारे वीर जवानों के त्याग, साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लें और अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दें।इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में मेरा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास और वार्ड नंबर 8 की एकजुटता विशेष रूप से सराहनीय रही। वार्ड के प्रत्येक साथी ने जिस उत्साह के साथ भाग लिया, उसने यह साबित किया कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरि हो, तो पूरा समाज एकजुट होकर खड़ा होता है।तिरंगा यात्रा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों का हृदय से धन्यवाद।आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि तिरंगे का सम्मान सदैव सर्वोच्च रखेंगे, शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *