पंचकुला: (राजकुमार) धर्मनगरी पंचकूला में सावन की अमावस्या के अवसर पर बुधवार 12 अगस्त को नौ विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारे की सेवा श्रीमती कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला जी (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में रही। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर, दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा खीर पूड़े का भंडारा महेंद्र बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 17 चंडीगढ़ में लगाया गया। तीसरे भंडारे की सेवा संदीप बंसल जी के सहयोग से बरवाला में रही। चौथा भंडारा सुभाष सिंगला जुगल किशोर जी के सहयोग से सनौली में लगाया गया। पांचवां भंडारा अशोक जी के सहयोग से VIP रोड़ जीरकपुर में लगाया गया।छठे भंडारे की सेवा नवीन कुमार की के सहयोग से फेस 1 में रही। सातवां भंडारा योगेश जी के सहयोग से सेक्टर 17 चंडीगढ़ में लगाया गया। आठवां भंडारा वैभव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 16 मार्केट पंचकूला में लगाया गया। और नौवें भंडारे की सेवा पूनम जी के सहयोग से शिव मंदिर सेक्टर 20 पंचकूला में रही। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, प्रवीण गोयल, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंगला एवं नितिन अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।







