चंडीगढ़ में आमों के बाग में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। चंडीगढ़ में रविवार दोपहर करीब 2 बजे सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, कंकाल की हालत काफी खराब हो चुकी है। शुरुआती जांच में कंकाल किसी पुरुष का बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस को आशंका है कि कंकाल काफी समय से वहां पड़ा हो सकता है।कंकाल की पहचान के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी थानों के साथ-साथ पंचकूला और पंजाब के विभिन्न जिलों की पुलिस को भी सूचना भेजी है। संबंधित थानों से उनके क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी मांगी गई है।पुलिस इन रिकॉर्ड के आधार पर कंकाल की पहचान का मिलान कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति कितने समय से लापता था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से…

    “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड’: मंत्री अनिल विज”

    अम्बाला, (तानिया रोहिल्ला) – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *