मौली जागरण में चंडीगढ़ पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, थाना प्रभारी ने लोगों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़, (अभिषेक):- चंडीगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत मौली कॉम्प्लेक्स, मौली जागरण में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के पार्षद मनोज सोनकर ने की, जबकि थाना प्रभारी मौली जागरण इंस्पेक्टर जसकरण सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में करीब 150 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने कहा कि यदि किसी परिवार का सदस्य नशे की गिरफ्त में है तो उसके उपचार और पुनर्वास के लिए चंडीगढ़ पुलिस हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से संपर्क करें।कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने थाना प्रभारी के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याएं भी रखीं। लोगों ने शिकायत की कि पास की राजीव कॉलोनी से कुछ असामाजिक तत्व मौली जागरण क्षेत्र में आकर उपद्रव करते हैं तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।इस पर इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना वे सीधे उनके मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने की अपील की।कार्यक्रम के समापन के बाद पार्षद मनोज सोनकर और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की। इस दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे के खिलाफ जागरूक रहने और पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया गया।चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि जनसहभागिता और पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *